फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जर्जर गोशाला रोड की मरम्मत पर नहीं दिया जा रहा ध्यान

Sat, 28 Mar 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गोशाला रोड बदहाल होने से निकली रोडियां--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में गोशाला रोड जर्जर हो गई है। इस पर कई स्थानों पर गड्ढे बन चुके हैं। पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित किया जा चुका है लेकिन विभाग सड़क की मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

गोशाला रोड पर मसानी चौक से रेलवे फाटक तक करीब एक किलोमीटर लंबे इस सड़क पर करीब 300 दुकानें हैं। जिले की एक तिहाई आबादी भी इसी सड़क से शहर में प्रवेश करती है। हालत इतनी खराब है कि हर कदम गड्ढे हैं।
जर्जर सड़क पर चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क पर जमा धूल और टूटे हिस्सों के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासकर दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह मार्ग बेहद जोखिम भरा बन चुका है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि स्थानीय लोगों ने अब इस मार्ग का उपयोग कम कर दिया है और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने लगे हैं।
शहर के गोशाला रोड काफी दिनों से जर्जर था, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग पर दो निजी समारोह स्थल, गोशाला, पशु अस्पताल, निजी अस्पताल के साथ-साथ निजी स्कूल भी स्थित है। इसके अलावा प्रतिदिन निजी स्कूलों की भी बसें इस मार्ग से आवागमन करती है।
- वर्जन:
इस सड़क के नव निर्माण के लिए रफ एस्टीमेट भेजा जा चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। अप्रैल में सभी प्रक्रिया पूरी कर जून में इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें