फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 12 लोग घायल; जमकर चले ईंट-पत्थर

Sat, 28 Mar 2026 08:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़

सार

इस झड़प में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जाटवास में चल रहे मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को जमकर ईंट-पत्थर चले। इस आपसी झड़प में दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। कहासुनी के साथ शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक पक्ष मंदिर निर्माण कार्य में जुटा हुआ था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे।

इस झड़प में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इस आपसी विवाद के दौरान निर्माणाधीन मंदिर की मूर्ति खंडित करने के भी आरोप एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लगाए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि करीब एक माह पूर्व भी इस मंदिर निर्माण को लेकर आपस में दोनों पक्ष पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नारनौल पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती गांव में कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें