फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलापुर मोहल्ले के लोगाें ने गंदे पानी की आपूर्ति पर किया प्रदर्शन

Sat, 26 Jul 2014 12:50 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोग इन दिनाें गंदे पेयजल आपूर्ति को लेकर बेहद परेशान हैं। एक नहीं, बल्कि कई मोहल्लों में दूषित पानी का आना जारी है। पानी इतना दूषित है कि इसे पीना तो दूर नहाने व धोने के काम भी नहीं लिया जा सकता। इस तरह अगर कोई व्यक्ति यह गंदा पानी पी ले तो उसका बीमार पड़ना तय है। गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान मोहल्ला नलापुर के लोगों ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे नलापुर चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले फुल देवी, सविता, अंची, प्रेमदेवी, कमला, संतोष देवी आदि ने बताया कि वे वार्ड नंबर पांच में आते हैं। उन्हाेंने अपने पार्षद को कई बार गंदे पानी की समस्या से अवगत कराया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्हाेंने बताया कि इस बारे में वे कई बार उच्चाधिकारियाें को भी अवगत करा चुके हैं मगर उसका समाधान नहीं हुआ है। इसलिए मजबूरन उन्हें प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है।

ऐसे में बरसात के मौसम में होगा और बुरा हाल
शहर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कई मोहल्लों में मिट्टी जैसा गंदा व बदबू वाले पेयजल की आपूर्ति हुई। बृहस्पतिवार को मोहल्ला नई सराय, रविदास मंदिर मार्ग, सलामपुरा, भाटवाड़ा, नलापुर व पुरानी सराय सहित अनेक मोहल्लाें में गंदा पानी आपूर्ति हुई।  बरसात के मौसम में गंदे पेयजल की आपूर्ति होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन इस बार बरसात भी नहीं हुई है और शहर के अनेक मोहल्लाें में गंदे पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। ऐसे में लोगाें को अभी से भारी परेशानी होने लगी है। आगे बरसात के मौसम में लोगाें को ज्यादा गंदे पानी की समस्या से दो चार होना पड़ेगा इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


बीमारियों का सता रहा डर
गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगाें में जल जनित बीमारियां जैसे पीलिया, हैजा, टाइफाइड आदि होने का डर भी बना हुआ है। अगर इसी तरह गंदा पानी आता रहा तो शहर के लोगाें को यह बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें