फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ब्रॉड गेज के बावजूद बदहाल निजामपुर स्टेशन, हाई लेवल प्लेटफार्म का इंतजार

विज्ञापन
फोटो 1फोटो नंबर- 12निजामपुर में लो प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में चढ़ते रेलयात्री।संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। ब्रॉड गेज सुविधा शुरू होने के बाद भी निजामपुर रेलवे स्टेशन आज तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। आसपास के जोरासी, बाछोद और काठुवास स्टेशनों पर जहां हाईलेवल प्लेटफॉर्म बन चुके हैं। वहीं, निजामपुर स्टेशन पर अभी भी लो प्लेटफॉर्म ही मौजूद है।
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान भारी परेशानी और जोखिम का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन करीब 800 से 900 यात्री इस स्टेशन से नारनौल, रेवाड़ी और दिल्ली की ओर यात्रा करते हैं।
प्लेटफॉर्म की कम ऊंचाई के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए सफर और भी कठिन हो गया है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से मांग के बावजूद स्टेशन का विकास नहीं हो पाया है जिससे उन्हें हर दिन मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन




मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव
रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। यहां टू-व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जिससे चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में स्टेशन के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई थी। इसके अलावा, वाटर कूलर और उचित स्टेशन भवन का भी अभाव है।

बॉक्स

जब आसपास के स्टेशनों पर हाईलेवल प्लेटफॉर्म बन चुके हैं तो निजामपुर में भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। रोजाना इतने यात्री यहां से सफर करते हैं, लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं।-राजेश, रेलयात्री

बॉक्स

लो प्लेटफॉर्म के कारण ट्रेन में चढ़ना-उतरना बेहद कठिन होता है। कई बार फिसलने और गिरने का डर बना रहता है।-सुरेंद्र, रेलयात्री, श्रीमाधोपुर







हर जगह स्टेशन आधुनिक हो गए हैं लेकिन निजामपुर अब भी पिछड़ा हुआ है। यहां प्लेटफॉर्म ऊंचा किया जाना चाहिए और अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जानी चाहिए।-मुकेश कुमार, घाटाशेर

-



जब आसपास के स्टेशनों पर हाईलेवल प्लेटफॉर्म बन सकते हैं तो यहां क्यों नहीं? यह हमारे साथ भेदभाव जैसा लगता है।-विजय, बामनवास



वर्जन:


निजामपुर स्टेशन पर हाई लेवल प्लेटफॉर्म निर्माण की योजना प्रस्तावित है। एडीईएन द्वारा निरीक्षण के दौरान जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल जोरासी और जीलो स्टेशनों पर कार्य प्रगति पर है जिसके बाद निजामपुर का नंबर आने की बात कही जा रही है। -जितेंद्र सिंह यादव, स्टेशन अधीक्षक, निजामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें