फोटो 2जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद खुशी व्यक्त करते नियामतपुर विद्य
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नियामतपुर की अंडर-19 लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार जीत के साथ टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
यह प्रतियोगिता नारनौल के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। नियामतपुर विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-17 शॉटपुट स्पर्धा में यामांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यामांशी ने लगातार तीसरी बार यह स्पर्धा जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की। अंडर-17 जैवलिन थ्रो में यामांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-17 ट्रिपल जंप में नितिन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य करण सिंह यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों और टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, अनुशासन और शारीरिक शिक्षा अधिकारी अनूप यादव के मार्गदर्शन का परिणाम है। अनूप यादव ने प्रशिक्षक के रूप में अहम भूमिका निभाई। शुभलता खेल नर्सरी की कोच ने भी छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण देकर सहयोग किया।