फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार : भुरुराम

विज्ञापन
फोटो नंबर-09श्याम कॉलोनी से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को श्याम कॉलोनी से प्रभात फेरी निकाली। सुबह आयोजित इस फेरी का शुभारंभ यजमान भुरुराम सैनी ने परिवार सहित ठाकुर जी की आरती कर किया। श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर ढोल-मंजीरों और संकीर्तन के साथ फेरी आगे बढ़ी। यह प्रभात फेरी श्याम कॉलोनी से तोरण द्वार होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए और परिक्रमा की। संगठन ने इस अवसर पर गोसेवा का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। अंत में आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें