फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निशांत का इंस्पायर अवाॅर्ड मानक में हुआ चयन

Sat, 28 Mar 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58 गांव सिसोठ ​स्थित राजकीय स्कूल में ​शिक्षकों के साथ छात्रा निशांत। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ के कक्षा छह छात्र निशांत ने अपनी नवाचार क्षमता का प्रदर्शन करके इंस्पायर अवाॅर्ड योजना 2025 -2026 की चयन सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन

मुख्याध्यापिका सुमित्रा देवी ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से कक्षा छह से दस के बच्चों (10-15 वर्ष) के लिए एक प्रमुख योजना है। यह योजना रचनात्मकता को बढ़ावा देने, विज्ञान में रुचि जगाने और छात्रों के मौलिक विचारों को मान्यता देने के लिए दस हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
इसके लिए 13 सितंबर 2025 को आइडियाज भेजे गये थे। 20 मार्च 2026 को जारी हुई सूची में नाम आया है, जिसमें महेंद्रगढ जिले के 86 छात्रों ने अपना स्थान बनाया। वहीं महेंद्रगढ खंड के 50 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ के कक्षा छह के छात्र निशांत ने अपना स्थान बनाया। निशांत की इस उपलब्धि के लिए विज्ञान अध्यापिका सुमनलता का मार्गदर्शन एवं विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, दयाराम, कुलदीप, प्रेमलता, राजेश देवी, सुमन लता, सुमित ने निशांत को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें