फोटो संख्या: 81- नांवां परीक्षा केद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी--संवाद
सतनाली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की व्यवसाय अध्ययन व संगीत विषय की परीक्षा हुई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां परीक्षा केंद्र पर 27 विद्यार्थियों ने संगीत व नौ विद्यार्थियों ने व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा दी। केंद्र अधीक्षक भूपेंद्र यादव व मुख्य केंद्र अधीक्षक बिरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई भी यूएमसी नहीं बनी। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से तीन बजे तक रही। इस दौरान परीक्षा के दौरान उड़नदस्तें की टीम की ओर से विद्यार्थियों की जांच की गई। जांच के दौरान विद्यार्थियों के पास कोई नकल संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई। विद्यार्थियों को प्रश्न संबंघित सवालों में दिक्कत हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।