फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में मां कात्यायनी को पूजा

Mon, 29 Sep 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में नवरात्र के सातवें दिन मां कात्यायनी की पूजा की गई है। महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि सप्तमी का विशेष महत्व है माता कात्यासनी ने असुरों का वध करने के लिए यह रूप धारण किया था।
विज्ञापन

मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना करने से भूत, प्रेत और बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है। मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव, प्रेस सचिव मुकेश चौहान, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया ने बताया कि 29 सितंबर को माता माता के भक्त सेठ संजय अग्रवाल के सौजन्य से माता का जागरण किया जाएगा।










जागरण में विकास जांगडा एंड पार्टी द्वारा माता का गुणगान किया जाएगा। जागरण में विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि रहेंगे। समाजसेवी नीरज यादव मानेसर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में डांडिया उत्सव का आयोजन होगा और एक अक्टूबर को माता का मेला व भंडारे का आयोजन होगा। मेले में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे और जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। मेले में वालीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2100 रुपये व उप विजेता वाली टीम को 1100 रुपया का इनाम दिया जाएगा। 51 से 11 हजार रुपये तक कुश्ती दंगल आयोजित किया जाएगा। मेले सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह एवं डॉ. राकेश कुमार विजेता टीमों को इनाम देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें