फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोपाष्टमी पर महेंद्रगढ़ की नौ गोशालाओं को मिले 1.25 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गोपाष्टमी के अवसर पर महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की नौ गोशालाओं को 1,25,79,796 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। विधायक कंवर सिंह यादव ने गोशालाओं के प्रतिनिधियों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस राशि से गोशालाओं में गोवंश के रखरखाव, चारे-पानी, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने गोपाष्टमी पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोमाता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। गोवंश का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों से ही इस व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोमाता की सेवा और संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गोशालाओं को मिलने वाली सहायता से उनके संचालन में सहयोग मिलेगा और निराश्रित गोवंश को बेहतर आश्रय उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर नरेश खुडाना सरपंच प्रतिनिधि, लीलू प्रधान खुड़ाना, रणधीर सिंह आदलपुर, मंजीत खुड़ाना सहित विभिन्न गोशालाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
-
इन नौ गोशालाओं को मिली सहायता राशि
विधायक ने श्री गोशाला महेंद्रगढ़, श्री कृष्ण सुदामा गोशाला महेंद्रगढ़, बाबा खेतानाथ गोशाला खेड़की, श्री श्याम गोशाला श्यामपुरा, बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना, श्री बांके बिहारी गोशाला जड़वा, आदर्श गोशाला सतनाली, बाबा समताई नाथ गोशाला नांवां और श्री गोशाला धोलपोश आश्रम मोहल्ला सैनीपुरा के प्रतिनिधियों को चेक सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें