फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी में पहले ही दिन पकड़े गए नौ नकलची

विज्ञापन
नांगलच चौधरी के एक केंद्र पर दसवीं कक्षा की परीक्षा देती छात्राएं। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को दसवीं कक्षा के सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा ली। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने नांगल चौधरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। जिनमें से आठ विद्यार्थियों के पेपर में निशान लगे हुए मिले और एक विद्यार्थी के पास नकल की पर्ची मिली। जिनकी उत्तर पुस्तिका लेकर केस बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार से 10वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। बोर्ड परीक्षा साढ़े 12 बजे से लेकर 3 बजे तक ले रहा है। वीरवार को 419 विद्यार्थियों ने सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दी। राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर 183 विद्यार्थियों में से 180 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय के 2 परीक्षा केंद्रों में से आज एक ही केंद्र पर परीक्षा करवाई गई। जिसमें 239 विद्यार्थियों में से 235 विद्यार्थियों ने सामाजिक अध्ययन का पेपर दिया। दोनों विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर 7 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 का असर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें