फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों का तीन माह से वेतन लंबित, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। जिला महेंद्रगढ़ आयुष विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों का तीन माह का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों में रोष है। कर्मचारियों की समस्या को लेकर बसपा नेता एवं समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजकर जल्द वेतन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने घर का खर्च चलाने और अन्य जरूरतें पूरी करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के 21 जिलों के एनएचएम कर्मचारियों के वेतन के लिए सरकार ने 53,15,31,372 रुपये का बजट जारी किया है लेकिन महेंद्रगढ़ जिले के कर्मचारियों के लिए राशि जारी नहीं हुई।
उन्होंने इसे कर्मचारियों के साथ भेदभाव बताया और विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पर कर्मचारियों की मांग को मजबूती से नहीं उठाने का आरोप लगाया। अतरलाल ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिन में वेतन जारी नहीं हुआ तो बसपा कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन करेगी। साथ ही अटेली को उपमंडल और दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें