नारनौल। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मिला। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य मांग जो सेवा नियमों को फ्रीज किया गया है, उन्हें उठाया गया। स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया गया कि वित्त विभाग के आदेशानुसार मिशन निदेशक एनएचएम द्वारा अपने पत्र क्रमांक 7042-62 के माध्यम से कर्मचारियों के वेतन को कम किया जा चुका है।
जिन कर्मचारियों को 5 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर महंगाई भत्ता मिलना है, वह भी रोक दिया गया है। सभी प्रकार की बढ़ोतरी को रोक दिया गया है, इसके कारण एनएचएम कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंत्री द्वारा सभी कागजात का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया और एनएचएम कर्मचारियों की सभी बातों को सुना। आश्वस्त किया गया कि आपके सेवा नियमों को बिल्कुल जैसे मिल रहे हैं, वैसे ही चालू रखें जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश प्रतिनिधिमंडल की विभाग के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में मीटिंग भी की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरकेश, रेवाड़ी जिलाध्यक्ष रविन्द्र बजाड़, नारनौल जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र, जिलमंत्री विनोद राव, हेमंत यादव, मंजू मांदी, सुनीता कुमारी, श्वेता शर्मा, हेमंत गर्ग और भूपेंद्र यादव शामिल रहे।