फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीजन में पहली बार जमा पाला, न्यूनतम पारा पहुंचा 1.9 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शीतलहर के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है। इसका असर बुधवार को देखने को भी मिला। इस बार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही पाला जम गया। बुधवार को नारनौल में न्यूनतम 2.3 और महेंद्रगढ़ में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बहुत कम ही पाला जमने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

इस बार करीब पांच साल का रिकार्ड तोड़ते हुए ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर अब क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। अब रात्रि तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। हालांकि अभी भी दिन में सूर्य देव की चटक और चमकदार धूप से आमजन को राहत मिल रही है। अब लोग सुबह-सुबह अलाव कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। नवंबर के अंत तक ठंड का असर बेअसर था, लेकिन दिसंबर के पहले सप्ताह से ही लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों से सीधी बर्फीली हवाओं ने संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली को अपने आगोश में ले लिया है। अब तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया है। हरियाणा के पश्चिमी जिलों में खेत खलिहानों और पार्कों और खुले स्थानों पर पाला जमने की स्थिति देखने को मिल रही है। सूखी कड़ाके की हाड़ कंपाने वाली ठंड से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमी जिलों में रात्रि तापमान शून्य के करीब
हरियाणा के पश्चिमी जिलों में रात्रि तापमान शून्य के नजदीक पहुंच गया है। प्रदेश में बालसमंद और सोनीपत का रात्रि तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन में धूप खिली रहने से दिन में ठंड से आमजन को राहत मिल रही है, लेकिन फिर भी ठंड में ठिठुरने को आमजन को मजबूरन गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।


5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा

क्षेत्र में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। नारनौल में न्यूनतम 2.3 और अधिकतम 20.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि महेंद्रगढ़ में न्यूनतम 1.9 और अधिकतम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


किसान भाई ये बरतें सावधानी
किसान भाइयों को सलाह दी जाती है पाला जमने की स्थिति पर हल्की सिंचाई करें। पशुओं को छप्पर और तिरपाल से सुरक्षित करें। 15 दिसंबर तक शीत लहर चलने व सुबह के समय कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना है। साथ ही हल्के कोहरे के लिए भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


बीते पांच दिन में ऐसा रहा जिले में न्यूनतम तापमान


दिनांक न्यूनतम तापमान
11 दिसंबर 1.9
10 दिसंबर 5.1
9 दिसंबर 6.2
8 दिसंबर 5.9
7 दिसंबर 5.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें