फोटो संख्या:53- नव निर्वाचित कनीना नगर पालिका प्रधान डॉ. रिम्पी कुमारी --संवाद
महेंद्रगढ़। कनीना नगर पालिका की प्रधान बनी डॉ. रिंपी कुमारी तीसरी महिला प्रधान हैं। उन्होंने कनीना कस्बे के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि सबसे पहले सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नवनिर्वाचित प्रधान ने बताया कि कस्बे में गंदे पानी की निकासी का कार्य प्रमुखता से करवाया जाएगा। साफ-सफाई एवं कचरे का उचित निपटान के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की बढ़ाकर कस्बे को सुंदर बनाने का प्रयास रहेगा। साथ ही पार्कों का सुंदरीकरण और शहीद स्मारकों का रखरखाव भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
डॉ. रिंपी कुमारी ने बताया कि विशेषकर महिलाओं के कौशल को निखारने के लिए नपा विशेष कार्य योजना बनाकर इस और कदम बढ़ाएगी। सभी वार्ड पार्षदों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल से ही कनीना कस्बे का समुचित विकास संभव है। शिक्षा से संबंधित कोई भी संस्थान हो उनमें बेहतर व्यवस्थाएं कराना भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। महिलाओं को कौशल विकास के लिए अधिक से अधिक योजनाएं चलाई जाएंगी।
इंसेट
- पहली बार नपा को मिली की सबसे अधिक पढ़ी प्रधान
नगर पालिका कनीना में दो बार महिलाओं के हाथ में चौधर रही है, लेकिन नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी भौतिक विज्ञान से पीएचडी हैं। पिता अनिल कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त और मां सरिता देवी गृहणी हैं। दो भाइयों की इकलौती बहन ने प्रारंभिक शिक्षा रोहतक विद्यालय से पूरी की। वैश्य पीजी महिला कॉलेज बहादुरगढ़ से एमएससी पूरी की। विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की मुहिम चलाई है।