Narnaul: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची; शरीर पर मिले चोट के निशान, चिकित्सक उपचार करने में जुटे
Mon, 16 Oct 2023 03:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी (हरियाणा)
सार
नारनौल में गांव आसरवास में एक नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि अभी बच्ची का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। चिकित्सकों ने बच्ची को दूध भी पिलाया है।
नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव आसरवास में एक नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली है। झाड़ियों में फंसी होने की वजह से बच्ची के शरीर पर घाव बने हुए है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को नांगल चौधरी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचते ही बच्ची का उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि अभी बच्ची का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। चिकित्सकों ने बच्ची को दूध भी पिलाया है। नवजात बच्ची के सूचना मिलते ही नांगल चौधरी के नायब तहसीलदार व नगर पालिका चेयरमैन अस्पताल में पहुंचकर नवजात के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डाक्टरों का कहना है कि बच्ची करीब 24 से 36 घंटे पहले ही जन्म लिया है।