फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद गुजरे शहर से भारी वाहन, न नाके लगाए न साइन बोर्ड

विज्ञापन
1 बजकर 46मिनट पर महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाइवे से जाता भारी वाहन - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बदहाल स्टेट हाईवे के कारण शहर के रिवासा पुल व कैंच मोड़ तक आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन सोमवार को सात घंटे भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया था। लेकिन समय निर्धारित करने के बावजूद भी मंगलवार को तय समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं रही। पुलिस द्वारा न ही तो कोई साइन बोर्ड लगाए गए और न की नाके लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन

भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह के समय सात बजे से दस बजे व दोपहर एक बजे से तीन बजे तक शहर पूर्णरूप से प्रतिबंध को लेकर एसडीएम महेंद्रगढ़ द्वारा आदेश जारी किए गए थे। लेकिन एसडीएम के आदेशों के बावजूद भी न ही तो भारी वाहनों के प्रवेश पर किसी तरह की रोक रही और न ही पुलिस द्वारा को नाका लगाकर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।
----------------------------
वर्जन:
प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालकों को आदेशों का पता नहीं होने के कारण वाहन गुजरे। इसके अलावा पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस द्वारा शहर के कैंची मोड़ व रिवासा पुल से पूर्व ही साइन बोर्ड एवं नाके लगाए जाएंगे। तय समय में वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा उपमंडल अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेशों को लेकर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। - सत्यनारायण, ट्रेफिक एसएचओ महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें