फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल की दरकार

Sat, 28 Dec 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के 148 बी हाईवे और मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात में हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन

हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज, राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, कैंची मौड़ पर ट्रैफिक सिग्नल की दरकार है। कैंची मोड़ से रेलवे ओवरब्रिज तक 10 कट बनाए गए है। रात में अपनी गाड़ी को तेज गति से चलाते है। इसके कारण हादसा होने की आशंका रहती है। जब लोग 148 बी हाइवे पर चढ़ते है तब तेज गति से आ रहे वाहनों की टक्कर से कई लोग घायल हो चुके हैं।
लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवाज उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब सर्दी में धुंध पड़ने लगी है, जिसके करण हादसे होने की संभावना बनी है। नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सिग्नल के लिए तीन बार प्रस्ताव पास हुए्, लेकिन जिम्मेदार धरातल पर नहीं उतार पाए। राव तुलाराम चौक से कैंची तक, महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, डाकखाना, न्यायालय परिसर, डीएसपी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, एसडीएम कार्यालय पड़ते है।
विज्ञापन

सिग्नल नहीं होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। अगर इन चौराहों पर सिग्नल लगती है तो जाम की स्थिति में नहीं बनेगी और हादसे भी नहीं होंगे। 12 वर्ष पहले महेंद्रगढ़ शहर में चार स्थानों पर लगाई गई ट्रैफिक सिग्नल मुख्य चौक-चौराहों पर कबाड़ में पड़ी है। विशेषकर सुबह और शाम वाहनों की अधिकता के चलते जाम की स्थिति बन रहती है। वहीं छह साल के दौरान महेंद्रगढ़ की नगर पालिका द्वारा चार बार ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए प्रस्ताव भी पास किया गया, लेकिन धरातल पर नहीं उतर पाए।


वर्जन
नगर पालिका सदन में शीघ्र ही बैठक करके शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए प्रस्ताव पास किया जाएगा। - रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें