फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देर रात से हो रही बूंदाबांदी से फसलों को होगा फायदा

Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। क्षेत्र में वीरवार देर रात से हो रही बारिश से शहर में जगह-जगह पानी भर गया। सुबह से हो रही बारिश से ठंड शुरू हो गई है। लोग घरों में ही दुबके रहे। सर्दी की पहली झमाझम बरसात से किसानों के चेहरे खिले गए। कृषि वैज्ञानिकों की ओर से यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। इससे सरसों व गेंहू की अच्छी पैदावार हो सकती है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में गोशाला रोड, सिनेमा रोड, प्राथमिक पाठशाला के पास, बालाजी चौक, मोहल्ला महायचान, मोहल्ला वाल्मीकि, नगर पालिका कार्यालय, शंकर मार्केट तथा कनीना में वार्ड नंबर एक, दो व तीन , रेलवे रोड सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हुआ।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वीरवार देर रात से हो रही बारिश से ठंड बढ़ी है। 3 से 4 दिन तक बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में करीब 15 एमएम, कनीना में करीब 17 एमएम, अटेली में करीब 26 एमएम, सतनाली में करीब 19 एमएम, नांगल चौधरी में करीब 15 एमएम बारिश हुई। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल यादव ने बताया कि बारिश सरसों और गेंहू की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें