फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 'खुशियों का घर' स्टॉल पर मिलेगा जरूरी सामान

Mon, 28 Oct 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19अटेली में खुशियों का घर स्टॉल का शुभारंभ करते अति​थि। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
मंडी अटेली। मानव सेवा समिति के तत्वावधान में गांव कांटी में ''''खुशियों का घर'''' स्टॉल की स्थापना की गई। स्टॉल का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी देवी सिंह चौहान ने किया, जबकि राज्यपाल द्वारा सम्मानित सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा तथा प्रवक्ता एसएल सुबोध विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर बिशन शर्मा ने किया। खुशियों का घर स्टॉल पर जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े, जूते व अन्य घरेलू वस्तुएं निशुल्क रूप से उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

खुशियों का घर स्टॉल के स्थापना अवसर पर देवी सिंह ने कहा कि सेवा की भावना से मन में पवित्र विचारों का उद्गम होता है और व्यक्ति पुण्य कार्यों की ओर उन्मुख होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सीएस वर्मा ने कहा कि सेवा कार्य से आत्म संतुष्टि का भाव पैदा होता है, जो हमारे जीवन को अर्थपूर्ण बनाने में मददगार होता है। इस अवसर पर हसला प्रधान हंसराज यादव, प्रवक्ता बिंदू चौधरी, मास्टर धर्मपाल यादव, पूर्व उप सरपंच गुरदयाल सिंह, अरुण चौहान, देवेंद्र शास्त्री, सुंदर सिंह चौहान व सोमदत्त वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें