फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में छात्राएं पढ़ाई के साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी ले रहीं रुचि

Mon, 28 Oct 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में विद्या​र्थियों को निशुल्क चश्में वितर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में अब विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं। साथ ही छात्राएं चिकित्सा से संबंघित कोर्स भी कर सकेंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2013-14 से कोर्स की पढ़ाई शुरू की गई थी। नए सत्र से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी चिकित्सा क्षेत्र में अपने कौशल को निखार सकेंगे। कौशल विकास पर आधारित ये कोर्स 4 साल का होगा। इसे नौवीं कक्षा से शुरु किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा का आयोजन भी होगा और परीक्षा पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को कोर्स का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विद्यालय में कोर्स के लिए दो महिला शिक्षक की जरूरत है, जबकि एक शिक्षक पढ़ा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी समय-समय पर विद्यालय में आकर विद्यार्थियों को चिकित्सा संबंघित जानकारी मुहिया करवा रही है। इसके अलावा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यालय के 164 विद्यार्थियों की आखों की जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मे दिये गए।
विज्ञापन

300 छात्राएं सीख चुकी हैं चिकित्सा का कोर्स
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में चिकित्सा का कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी फायदा हो रहा है। छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र में रुचि दिखा रही हैं। चार साल के बाद चिकित्सा से जुड़ी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। वर्तमान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की करीब 200 से 250 विद्यार्थी कोर्स के लिए पढ़ाई कर रहे है।

प्रत्येक कक्षा में 50-50 सीट हैं
इस कोर्स के लिए कक्षा नौवीं से कक्षा 12वीं तक चारों कक्षाओं में 50-50 सीट हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक करीब 200 छात्राएं कोर्स पूरा कर रही हैं। यह कोर्स दो लेवल में किया जाता है। प्रथम लेवल में लिखित व दूसरे लेवल में प्रैक्टिकल करवाया जाएगा। छात्राएं दाखिला लेते समय इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर किसी विद्यार्थी को पसंद नहीं आए तो उसे बदल भी सकता है।
शिक्षा विभाग की ओर से हेल्थ कोर्स की शुरूआत की गई थी। वर्तमान में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी कोर्स कर रहे है। कोर्स के बाद विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र व किट भी दी जाएगी।
-सुनील गोरा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:75- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को निशुल्क चश्में वितर

फोटो संख्या:75- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को निशुल्क चश्में वितर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें