नारनौल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर 8 मार्च को नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने दी।
बताया कि जिला में राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों की सुनवाई के लिए 5 बेंच का गठन किया गया है। नारनौल में राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों की सुनवाई के लिए 3 तथा महेंद्रगढ़ में एक और कनीना में एक बेंच का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि नारनौल में अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ललिता पटवर्धन व सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भुवनेश सैनी केसों की सुनवाई करेंगे। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रदीप कुमार व कनीना में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रवीन कुमार लोक अदालत में केसों की सुनवाई करेंगे।