फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह

Sat, 15 Feb 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने फेज-टू के तहत जल संरक्षण पर विभिन्न क्रियाकलापों में भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियाें द्वारा जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता, क्विज तथा भू जल रिचार्ज गड्ढे का भ्रमण शामिल रहा। विद्यार्थियों ने कोरियावास की मिट्टी द्वारा जल ग्रहण करने की क्षमता का क्षेत्र में जाकर प्रयोग किया। इस दौरान कार्यक्रम इंचार्ज डॉ. जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को भूजल संरक्षण की विधियों के बारे में बताया तथा प्रयोग करवाए। अंत में प्राचार्य डाॅ. सतवीर इंदोरा ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, सतपाल विज्ञान संकाय व विद्यालय प्रबंध समिति से संतोष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें