फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई

Tue, 23 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-66 श्री विष्णु मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गोवर्धन की पूजा करते हुए श्रद्ध
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन धाम से आए कथा व्यास हित श्याम देव महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथा व्यास हित श्याम देव महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण ने नन्हें स्वरूप में ही गोप-गोपियों के मन को मोहित किया। गिरिराज पूजन प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि कथा प्रकृति की पूजा और संरक्षण का संदेश देती है। कथा के दौरान मंदिर परिसर में गोवर्धन भगवान की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई। श्रद्धालु महिलाओं ने भक्तिभाव से उसकी परिक्रमा की और छप्पन भोग अर्पित किया। पांचवें दिन यजमान नवीन शर्मा, रेणुका शर्मा रहे। आचार्य पंडित श्रीकांत लिटौरिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें