फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेंच पर 3-3 छात्राएं, मास्क न सामाजिक दूरी और न ही थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। कॉलेजों में कक्षाओं के साथ दाखिला, फीस जमा हो रही है। कॉलेजों में रोस्टर के हिसाब से कक्षाएं भी लग रही हैं। महिला कॉलेज उन्हानी, राजकीय महाविद्यालय कनीना में शिक्षक विद्यार्थियों को मास्क, सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाते दिखे। कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ विद्यार्थी भी कोविड नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। एक बैंच पर तीन तीन छात्राएं बैठी नजर आई।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कनीना, उन्हानी में विद्यार्थियों ने ना तो मास्क पहन रखा था और ना ही सोशल डिस्टेंस रखा हुआ था। विद्यार्थी टोली बनाकर नजदीक नजदीक बैठे हुए थे। कक्षा में विद्यार्थी सोशल डिस्टेंस बनाकर नहीं बैठे हुए थे। दूसरी तरफ कॉलेज का स्टाफ भी बिना मास्क के नजर आया। कॉलेज की लाइब्रेरी, वाटिका के सामने विद्यार्थी टोली बनाकर बैठे हुए थे। विद्यार्थियों से मास्क के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा हमारे कॉलेज में संक्रमण नहीं है। पिछले दिनों यहां पर सैंपल लिए गए थे। अभी तक किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। विद्यार्थियों की भीड़ कंप्यूटर लाइब्रेरी के सामने और अंदर ठसाठस जैसी स्थिति बनी हुई थी। कॉलेज के मुख्य दरवाजे पर प्रवेश करते समय कोई भी सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आया। थर्मल स्कैनिंग की किसी तरह की व्यवस्था भी नहीं दिखी। राजकीय कॉलेज कनीना में 21 नवंबर को 130 विद्यार्थी, अध्यापकों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट पेंडिंग है।
बिना मास्क के घूमने वाले विद्यार्थियों की मुझे जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो यह गंभीर बात है। सभी विद्यार्थियों, स्टाफ को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करना, विद्यार्थियों को पालना करवाने बारे सख्त हिदायत दी हुई है। अगर इसकी कोई पालना नहीं करता है तो इसकी शिकायत प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, कनीना।
शिक्षक, विद्यार्थियों को आदेश जारी किए हुए हैं कोई भी बिना मास्क के कॉलेज में एंट्री नहीं करेगा। फिर भी कोई विद्यार्थी मास्क का प्रयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। कॉलेज में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
- प्रो. विक्रम, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज, उन्हानी।
भीड़ इकट्ठी ना हो इसके लिए शेड्यूल बनाए हुए हैं, जिसमें 12 बजे से 4 बजे तक सोमवार मंगलवार को बीएससी प्रथम वर्ष नॉन मेडिकल को पढ़ाया जा रहा है। बीएससी इत्यादि की क्लास में भी सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार को 9 बजे से 12 बजे तक चलेंगी। जहां नियमों की उल्लंघना मिलेगी कार्रवाई होगी।
- हरिओम भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक राजकीय महाविद्यालय कनीना
कोरोना के निर्देशों की पालना हर हाल में कराई जाएगी। अलग अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की जा रही हैं। जहां भी नियमों की उल्लंघना मिली कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों के चालान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

- विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम, कनीना-महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें