फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल्द ही नए लुक में नजर आएगा नारनौल का रेलवे स्टेशन

Sat, 07 Dec 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल स्टेशन का तैयार किया गया भवन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अमृत भारत योजना के तहत नारनौल रेलवे स्टेशन का करीब दो महीने बाद निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद नारनौल का रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत नारनौल के रेलवे स्टेशन पर सितंबर से कार्य शुरू हुआ था। इस योजना के तहत करीब दस करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को नई लुक देने का कार्य चल रहा था। नए भवन बनकर तैयार हो गए हैं और अब इनमें फिनिशिंग का कार्य शेष है। रेलवे स्टेशन पर काफी समय से निर्माण कार्य चलने के कारण स्टेशन के अंदर वाले द्वार को भी बंद किया गया था। लोग स्टेशन पर दूसरे रास्ते से आना-जाना कर रहे थे।
अब स्टेशन के अंदर वेटिंग कक्ष को और आगे तक बढ़ाकर नया भवन बना दिया गया है। जल्द ही स्टेशन का द्वार भी खुल जाएगा। नारनौल के रेलवे स्टेशन पर तीन नए भवन बनाए गए हैं, जिसमें जीआरपी का भवन, स्टाफ का नया भवन, स्टेशन का भवन, नए शौचालय और दो पार्किंग में से एक पार्किंग बनकर तैयार है। वहीं भवनों में फिनिशिंग का काम शेष है। स्टेशन पर कार्य करवा रहे ठेकेदार बिजेंद्र ने बताया कि स्टेशन पर फिलहाल सीवर लाइन को जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा दो मुख्य प्रवेश द्वार काम, एक पार्क व एक पार्किंग का काम करना है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर करीब दो महीनों में यह काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन-
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नारनौल के स्टेशन पर भी कार्य चल रहा है। 80 प्रतिशत पूरा हो चुका। करीब दो महीनों में बचा कार्य भी पूरा होने की संभावना है। योजना का मकसद, रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और अच्छी तरह से सुसज्जित करना है।- जितेंद्र कुमार, रेलवे इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें