फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी जरूरी : नरेश

Sat, 07 Dec 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देती पुलिस। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। सड़क हादसे से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी जरूरी है। थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बापड़ौली के निजी स्कूल के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर चलते समय नियम की जानकारी आवश्यक है। स्कूल बस ड्राइवरों को भी यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों से कहा कि नशे में बस न चलाएं। बसों के कागज कंप्लीट रखें। चलाने से पहले वाहन को अच्छी तरह से जांच करें। वाहन को तेज गति से ओवरटेक ना करें, सुरक्षित दूरी में अपना वाहन चलाएं, मुड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें। बसों के परिचालकों को बताया को बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते समय ध्यान रखें और सावधानी से रोड क्रॉस कराएं। ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें