फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत

Fri, 04 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
नारनौल के नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को नांगल चौधरी से यहां रेफर किया गया था। उसकी शिनाख्त न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी थाने के एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को करीब 55-56 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति नांगल चौधरी के वैध मेडिकल हाल के पास बीमार अवस्था में पड़ा हुआ था। उसको नांगल चौधरी के संजय तंवर ने उपचार के लिए नांगल चौधरी अस्पताल भर्ती कराया। जहां से उसे नारनौल रेफर कर दिया गया। नारनौल इलाज के दौरान उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें