फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

Sun, 04 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं योजना बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. पंडित कैलाश चंद्र  शर्मा की पुण्यतिथि मनाने के लिए रविवार को पुल बाजार स्थित सरस्वती बाल  मंदिर के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा  नेता गोपाल बजाज ने की।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित कैलाश चंद्र शर्मा नारनौल के ही नही अपितु भाजपा के दीपक थे। जिन्होंने अपने पूरे जीवन में अनेक कार्यकर्ताओं का निर्माण किया तथा पूरा  जीवन संगठन व पार्टी के लिए लगा दिया। उनकी पुण्यतिथि 18 सितंबर को  नारनौल में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस मौैके सुगनचंद सैनी, राकेश शर्मा,  ओमप्रकाश रावत, बेगराज सैनी, नरेंद्र झिमरिया, छोटेलाल, सदाराम मेई, दशरथ शर्मा, राजसिंह यादव, कप्तान रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें