फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना में बनाया जाए ट्रॉमा सेंटर

Sun, 04 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। भारत विकास परिषद शाखा कनीना के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को कनीना मंडी के एसएम गीता विद्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता परिषद के शाखा प्रधान कंवर सिंह वशिष्ठ ने की। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बैठक में परिषद के सदस्य सुनील यादव ने कनीना एवं आसपास की जनता के स्वास्थ्य के लिए कनीना में एक ट्रामा सेंटर स्थापित करने का सुझाव रखा। बैठक में इस बारे प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजने का निर्णय लिया। इसके अलावा आगामी अक्टूबर माह में परिषद की ओर से भारत जानों प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया गया। पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह, अतर सिंह को परिषद की सदस्यता दी गई। इस अवसर पर भाविप के  शिवकुमार अग्रवाल, सुरेश शर्मा, थानसिंह पार्षद, वरिष्ठ सदस्य श्याम लाल शर्मा, जगदीश गुप्ता, योगेश गुप्ता, सतबीर अत्री उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें