हरियाणा के नारनौल के मंडी अटेली क्षेत्र की जंगलात व बनी में बाघ आने की सूचना मिलने पर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। गत एक महीने पहले सरिस्का वन से निकला बाघ सीमा से सटे राजस्थान के गांव खुदंरोठ की बनी में देखा गया है।
ऑडियो में कहा गया है कि बाघ खुंदरोठ की बनी में बाघ देखा गया है। पुलिस प्रशासन व वन विभाग के कर्मचारी इसको पकड़ने के लिए लगे हुए हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि रात के समय अपने खेतों में अकेले सिंचाई के लिए न जाए। बताया जाता है कि गांव बिहाली से लेकर कुंड तक अरावली पर्वतमाला एक है।
गांव बिहाली में बड़ी गोशाला है, जिसमें लगभग 1400 के करीब गोवंश निवास करते हैं। बाघ से भयभीत गोशाला कमेटी ने रात को पुख्ता प्रबंध कर दिया है व ठीकरी पहरा देना शुरु कर दिया है। बाघ किसी गोवंश को शिकार न बना सके। इस बात को लेकर बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों में बना हुआ है, लोगों ने बनी की ओर रुख करना बंद कर दिया।
राजस्थान की सीमा में बाघ आने की बात सामने आई है, लेकिन अटेली क्षेत्र में इस तरह की कोई बात नहीं है। नागरिकों को भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है प्रशासन पुरी तरह अलर्ट है।
-ब्रह्मप्रकाश, थाना प्रभारी, मंडी अटेली।