फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: खाद्य विभाग ने दही प्लांट व पनीर की दुकान से भरे सैंपल, पहले लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आई

Wed, 18 Oct 2023 07:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

बीते माह बाछोद में ओल्ड राव ढाबा पर लिए सैंपलों में अनियमितता मिली है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नांगल चौधरी में दही प्लांट पर सैंपल भरते डॉ. दीपक चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन नजदीक आते ही खाद्य विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। बुधवार को हरियाणा के नारनौल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में नांगल चौधरी में बहरोड़ रोड पर स्थित दही प्लांट व बस स्टैंड के पास पनीर की दुकान पर छापेमारी की। जहां विभाग ने सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है।

विज्ञापन


डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि कुछ दिन से नांगल चौधरी क्षेत्र में दही प्लांट व एक पनीर की दुकान पर मिलावटी सामान बेचने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने पर विभाग की तरफ से बुधवार को कार्रवाई की गई है। टीम ने पहले बहरोड़ रोड स्थित एक दही प्लांट पर छापेमारी की, जहां अनियमितता मिलने पर सैंपल भरे गए।

इसके बाद टीम ने नांगल चौधरी बस स्टैंड के पास एक पनीर की दुकान पर छापेमारी की, जहां करीब 30 किलो पनीर मिला। जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया। डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि अगर सैंपल में फेल आता है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते माह बाछोद के पास ओल्ड राव ढाबा पर पनीर व मैदा का सैंपल लिया गया था। अब उन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिनमें अनियमितता मिली है। उन्होंने कहा कि अब विभाग की तरफ से केस दर्ज करवाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली नजदीक आने से मिलावटखोर सक्रिय हो गए।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर मिलावटी सामान के बारे में उन्हें पता चले तो विभाग को अवश्य सूचित करें ताकि मिलावटी सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि दीपावली तक लगातार जिले में मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें