फोटो संख्या:70- माता भूरा भवानी मंदिर में सफाई करते मंदिर कमेटी के सदस्य---स्रोत- कमेटी
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर कमेटी एवं मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सिसोठ के सदस्यों ने माता भूरा भवानी मंदिर में रविवार में सफाई अभियान चलाकर मंदिर परिसर एवं खेल मैदान की सफाई की। मंदिर कमेटी के प्रेस सचिव एवं मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि जहां स्वच्छता होती है वहां देवता का निवास होता है और अपना मन आनंदित रहता है। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव, मास्टर अनिल सिसोठिया, परमजीत, विनोद मौजूद रहे। संवाद