वहीं दूसरी तरफ ताजीपुर गांव के 24 वर्षीय जसवंत ने सोमवार देर शाम फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही युवकों का नारनौल के नागरिक अस्पताल में आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के बदोपुर गांव की बणी में एक अग्निवीर जवान का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है। मृतक युवक अग्निवीर में था और अभी छुट्टी पर आया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार गोद गांव निवासी 22 वर्षीय अनुज शाम को घर से बाहर घूमने निकला था।
विज्ञापन
लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा इसके बाद अनुज की तलाश की तो बदोपुर गांव की बणी में अचेत हालत में मिला। इसके बाद उनको लेकर परिजन देर रात करीब 12 बजे नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर मोर्चरी में शव रखवा दिया। अभी तक मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।