मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को एक्साइज विभाग नारनौल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 21 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को कुछ दिन से अधिकारी व कर्मचारियों की गैर हाजिर रहने की शिकायत मिल रही थी। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने टीम तैयार शुक्रवार को छापेमारी की।
विज्ञापन
टीम में रेवाड़ी से इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, कर्मपाल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट उमेश यादव, सीआईडी से इंस्पेक्टर लीलाराम, एसआई जसवंत मौजूद रहे। अब कार्यालय में गैर हाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी।