फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में नारनौल की रात फिर सबसे सर्द, आज से फिर गिरेगा तापमान

Tue, 09 Dec 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 24 नारनौल में सुबह बादलों के बीच से निकलता सूरज। संवाद - फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश में सोमवार को भी नारनौल की राते सबसे ठंडी रही। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। नारनौल में रविवार को 4.6 तो सोमवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 24.6 व 5.4 और 25.7 व 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुआ हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड की तीव्रता में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से और इनके अंतराल छोटे होने से कड़ाके की ठंड का अंतराल भी कम होता है। अगर यह अंतराल ज्यादा हो तो ठंड और शीत लहर के दिनों में बढ़ोतरी होती है।
वर्तमान परिदृश्य में सोमवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ संपूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगा। 9 दिसंबर से उत्तरी बर्फिली सर्द हवाओं से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें