फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बरामदे खाली करने के लिए 60 स्थानों पर लगाए नोटिस, सख्ती की चेतावनी

Tue, 09 Dec 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- दुकान के बाहर नोटिस लगाते नगर पालिका कर्मचारी---संवाद - फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदों को खाली कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नपा ने सोमवार को कॉम्प्लेक्स में 60 स्थानों पर बरामदों को खाली करने के नोटिस चस्पा किए गए हैं। साथ ही, नोटिस में बरामदों से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

14 दिसंबर तक बरामदों को खाली करने की समय-सीमा निर्धारित की है। साथ ही, दुकानों के बाहर लगे टीन शेड, पर्दे तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। दुकानदारों से दुकानों के ऊपर बने चौबारों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
वहीं 15 दिसंबर को नगर पालिका व प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को लेकर शॉपिंग कांपलेक्स सहित मुख्य स्थानों का मौका-मुआयना किया जाएगा। इसके बाद ही पूर्व में किए गए चालानों पर राहत का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

आश्वासन के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटा
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तीन दिन में 55 लोगों के 35 लाख रुपये का चालान किया था। उसके बाद व्यापारियों ने लघु सचिवालय में नारेबाजी कर विरोध जताया था। एसडीएम कनिका गोयल ने व्यापारियों को 14 दिसंबर तक बरामदों का खाली करने, रेहडी चालकों को निर्धारित स्थान पर रेहडी लगाने, गंदगी न फैलान, डस्टबीन रखने, अतिक्रमण न करने को कहा था लेकिन एसडीएम के आश्वासन के बावजूद व्यापारियों ने बरामदे खाली नहीं किए हैं।
-
- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 60 स्थानों पर बरामदे खाली करने के नोटिस चस्पा कराए गए हैं। 14 दिसंबर तक प्रशासन ने बरामदे खाली करने का अल्टीमेटम दिया हुआ है। इसके बाद नगरपालिका व प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें