डीएमसी मनोज कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने अपने अधिकारी और कर्मचारियों क़ो साथ किया और होडर्डिंग, फ्लेक्स और अन्य सामान क़ो हटवाने का काम किया। सभी सामान क़ो एक जगह एकत्रित किया गया।
नारनौल नगर परिषद परिसर में पिछले लम्बे समय से पुराना अतिक्रमण में जब्त किया सामान और कूड़ा-करकट पड़ा हुआ था। मंगलवार सुबह नवनियुक्त डीएमसी मनोज कुमार क़ो जब इसका पता चला तो उन्होंने सबसे पहले इसे हटवाने की पहल की। डीएमसी मनोज कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने अपने अधिकारी और कर्मचारियों क़ो साथ किया और होडर्डिंग, फ्लेक्स और अन्य सामान क़ो हटवाने का काम किया। सभी सामान क़ो एक जगह एकत्रित किया गया। इसका अब निस्तारण किया जाएगा। डीएमसी मनोज कुमार ने कर्मियों से अपनी अपनी विंग की भी सफाई रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
यहां बता दे कि नगर परिषद परिसर में लेबमे समय से काफ़ी पुराना सामान पड़ा हुआ हैं। यह सामान अतिक्रमण हटाने के दौरान जब्त किया गया था। इससे परिसर की शोभा बिगड़ रही थी। आज डीएमसी ने खुद इस पर संज्ञान लिया और सामान और कूड़ा हटवाने का काम किया।