फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: नारकोटिक्स डिपार्टमेंट टीम ने 203 किलो चूरा पोस्त पकड़ा, ट्रक को राजस्थान से पंजाब ले जा रहे थे आरोपी

Wed, 06 Dec 2023 01:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारकोटिक्स डिपार्टमेंट हिसार व रेवाड़ी की टीम ने नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बूढ़वाल चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया, जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें चूरा पोस्त भरा हुआ था। इस कैंटर में पांच व्यक्ति थे, जिनमें पंचकुला के 4 व हिमाचल प्रदेश का एक व्यक्ति मौजूद था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के नेशनल हाईवे 148बी पर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट हिसार और रेवाड़ी की संयुक्त टीम ने चुरा पोस्त सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान टीम ने 203 किलो से भरा एक कैंटर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नेशनल हाईवे 148बी से होते हुए राजस्थान से पंजाब जा रहे थे।

विज्ञापन


टीम को सूचना मिली कि एक गाड़ी को गांव बसोला पंचकुला निवासी अशोक कुमार चला रहा है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ का दाता राम बैठा हुआ है। इस गाड़ी के आगे एक गाड़ी चल रही है, जिसमें पंचकुला के गांव बसोला निवासी हरविंद्र, हरमन, जग्गी राम बैठे हैं। उक्त दोनों नेशनल हाईवे 148बी से होते हुए जाएगी।

जिसके बाद नारकोटिक्स डिपार्टमेंट हिसार व रेवाड़ी की टीम ने नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बूढ़वाल चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया, जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें चूरा पोस्त भरा हुआ था। इस कैंटर में पांच व्यक्ति थे, जिनमें पंचकुला के 4 व हिमाचल प्रदेश का एक व्यक्ति मौजूद था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें