फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने चामुंडा मंदिर के पूर्व ट्रस्टी पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर मामले में नायब तहसीलदार ने एक पूर्व ट्रस्टी के खिलाफ थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जिस पूर्व ट्रस्टी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, इसी ट्रस्टी ने ही मंदिर के ट्रस्ट को कोर्ट से भंग करवाकर इस पर रिसीवर नियुक्त कराया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रतन लाल की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है, उन्हें हाई कोर्ट द्वारा मां चामुंडा देवी मंदिर का रिसीवर नियुक्त किया गया था। हाई कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में 15 अक्तूबर को मंदिर परिसर में चार्ज लेते हुए सभी कार्यालयों की चाबी प्राप्त कर ली थी। हाई कोर्ट ने अपने आदेशों में सभी ट्रस्टियों को अपना प्रभाव व्यक्त न करने तथा किसी तरह रिसीवर को प्रभावित न करने के लिए कहा हुआ है। रतनलाल के अनुसार, लेकिन एक पूर्व ट्रस्टी अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल व प्रचार करके मुझ रिसीवर को बार-बार आकर धमकियां दे रहा है। ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। आदेशों के चलते पूर्व ट्रस्टी सत्यनारायाण मिश्रा को पुजारी पद से हटाने के कारण यह व्यक्ति चुपचाप आकर मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी कर रहा है, हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। नायब तहसीलदार ने अपनी शिकायत में कहा हैं कि वे हृदय रोगी है तथा नरेंद्र सोनी ऐसा करके उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र सोनी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
मां चामुंडा देवी ट्रस्ट को लेकर नरेंद्र सोनी ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें स्थानीय कोर्ट ने ट्रस्ट को भंग कर दिया था। हालांकि बाद में यह मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। हाई कोर्ट ने इस मामले में नायब तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया है। नरेंद्र का आरोप हैं कि पूर्व ट्रस्टियों ने मंदिर में पैसे समेत अन्य गड़बड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें