फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने मेडिकल और बीज की दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
बीज की दुकान पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव कारिया बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर में रोगियों का इलाज करने वाले एक व्यक्ति पर सीएम फ्लाइंग ने छापामारी कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सीएम फ्लाइंग के पास शिकायत थी। आरोपी बिना डिग्री के रोगियों का उपचार कर रहा था। इसके अलावा एक बीज की दुकान पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को दोपहर बाद पहुंची। इसके बाद सीएमओ ने इस कार्य में अटेली के सामान्य अस्पताल के एसएमओ की ड्यूटी लगाई। ड्यूटी पर तैनात डॉ. विजय की मौजूदगी में सीएम फ्लाइंग ने कारिया बस स्टैंड पर स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। जहां उस व्यक्ति के पास न तो कोई डिग्री नहीं थी। उसके पास से दवाइयां व उपकरण मिले। फ्लाइंग टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अटेली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया तथा दवाइयों व उपकरणों को सील करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
बीज भंडार पर मारा छापा
इसी टीम ने गुप्तचर विभाग के साथ मिलकर चंदपुरा से गनियार को जाने वाले सड़क मार्ग पर एक बीज भंडार पर भी छापामारी की जहां टीम खाद बीज की जांच करने में जुटी हुई है। चंदपुरा खाद बीज भंडार पर सीएम फ्लाइंग की छापामारी में बीज का लाइसेंस प्राप्त हुआ बल्कि बीज के साथ-साथ खाद की भी बिक्री दुकानदार करता था। शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने दस्तावेज चेक किए गए तो बीज का लाइसेंस प्राप्त हुआ। खाद्य लाइसेंस नहीं होने के कारण कृषि विभाग के डॉ. हरपाल सिंह को बुलाया गया। दुकानदार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू करवा दी। फ्लाइंग में एसआई सतवीर सिंह, लोकपाल, हवलदार सुनील कुमार, गुप्तचर विभाग के ईएसआई भीम सिंह व पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें