फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने पुरानी मंडी से हटवाया अवैध कब्जा

Fri, 13 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती की अगुवाई में पुरानी मंडी से अवैध कब्जे को हटवाया गया। पुरानी मंडी निवासी मोना शर्मा ने एक साल पहले सीएम विंडो पर अवैध कब्जे को हटवाने के लिए एक शिकायत दी थी। नगर परिषद मेें सीएम विंडो की शिकायत पत्र आने पर शुक्रवार को पुरानी मंडी में पुलिस दल की टीम के साथ पहुंचकर अवैध कब्जे को हटवाया गया। पुरानी मंडी निवासी मोना शर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएम विंडो में एक शिकायत दे रखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि उनके प्लाट की ओर जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। यह रास्ता आम है तथा अनुसूचित जाति की बस्ती की ओर भी जाता है। वहीं कब्जा होने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी भी हो रही है इसलिए यहां से इंधन को हटवाया जाए। इस पर कार्रवाई करते हुए नप ने शुक्रवार को वहां से कब्जा हटवाया। इस कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


टीम का विरोध, आग लगाने की कोशिश
अवैध कब्जा हटवाने पहुंची टीम का एक महिला ने विरोध किया। महिला ने टीम से कहा कि उनके पास इस जमीन के कागजात है। उसने टीम का विरोध करते हुए खुद पर आग लगाने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने उसको रोका तथा महिला पुलिस ने किसी तरह महिला रेखा को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें