फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला परिषद व पंचायत समिति के प्रधान को दिलाई शपथ

Wed, 25 Jan 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान को शपथ दिलाते एसडीएम मनोज कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में जिला परिषद के प्रधान व उपप्रधान तथा पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान को शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त ने डॉ. राकेश को जिला परिषद के प्रधान व भीम सिंह को जिला परिषद के उपप्रधान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार ने खंड अटेली पंचायत समिति के प्रधान राजेंद्र प्रसाद व सरिता देवी को उपप्रधान की शपथ दिलाई। इसी प्रकार खंड नांगल चौधरी पंचायत समिति के प्रधान धोली देवी यादव व उप प्रधान मंजू देवी, नारनौल पंचायत समिति के प्रधान पंकज कुमार व उपप्रधान पूनम, खंड सिहमा पंचायत समिति के प्रधान अंजू व उप प्रधान विकेश, खंड निजामपुर पंचायत समिति के प्रधान विनोद कुमार व केवल सिंह को उप प्रधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीडीपीओ प्रमोद कुमार, नारनौल से एसईपीओ बलजीत सिंह, निजामपुर से एसईपीओ अशोक कुमार, सिहमा से एसईपीओ सुनील कुमार व नांगल चौधरी से लेखाकार आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें