फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फाइलों में अटका खेल स्टेडियम का निर्माण

विज्ञापन
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के सात साल बाद भी नारनौल के गांव नीरपुर में बनने वाले खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्टेडियम के लिए निर्धारित की गई जमीन की स्थानांतरण फाइल मुख्यालय पर अटकी पड़ी है जिस कारण खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पर्याप्त खेल सुविधाओं के अभाव में जिले की प्रतिभाएं पिछड़ रही है। जबकि सरकार द्वारा खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की हुई है लेकिन जमीन स्थानांतरण नहीं होने के कारण स्टेडियम निर्माण कार्य की फाइल आगे नहीं बढ़ पाई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2015 में नारनौल में आयोजित एक रैली में स्थानीय विधायक की मांग पर एक बड़ा खेल स्टेडियम बनवाने की घोषणा की थी जिसके बाद विभाग ने स्टेडियम के लिए द्वारा जमीन की तलाश शुरू की। पहले रघुनाथपुरा के पास जगह देखी गई लेकिन वहां जमीन नहीं मिल पाई। इसके बाद नसीबपुर के पास बाबा जेठू बाबा मंदिर के आसपास की जमीन पर खेल स्टेडियम बनाने का चर्चा हुई मगर वहां भी विभाग को पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई। इसके बाद नीरपुर गांव में खेल स्टेडियम के लिए करीब 12 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है जोकि नगर परिषद नारनौल के नाम है। उक्त जमीन को खेल विभाग के नाम स्थानांतरण करवाने के लिए खेल विभाग द्वारा निकाय विभाग निदेशक के पास फाइल भेजी गई है मगर अभी तक जमीन स्थानांतरण का मामला फाइलों में ही अटका पड़ा है।
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधा युक्त खेल स्टेडियम का होना है निर्माण
नीरपुर में करीब 12 एकड़ जमीन पर बनने वाले आधुनिक सुविधायुक्त खेल स्टेडियम के लिए करीब 13 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें 5 करोड़ रुपये सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग को भेजे जा चुके हैं। इस खेल स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक बनाया जाना है जोकि जिले में सबसे बड़ा ट्रैक होगा। इसके अलावा आउटडोर व इनडोर खेलों के लिए अलग-अलग खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसी खेल स्टेडियम में विभाग का कार्यालय के साथ अन्य निर्माण किया जाना है।
खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधाएं
आधुनिक सुविधायुक्त खेल स्टेडियम का निर्माण होने से जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास आदि करने के लिए दूसरे जिलों या राज्य में नहीं जाना पड़ेगा। खिलाड़ी अपने घर में ही अच्छी प्रकार से अभ्यास कर सकेंगे। जिससे जिले की खेल प्रतिभाएं निकलकर सामने आएगी। इस स्टेडियम में इनडोर व आउटडोर खेलों के लिए अलग-अलग मैदान बनाए जाना प्रस्तावित है।
- नेताजी सुभाष स्टेडियम में नहीं है सुविधाएं
वर्तमान में मोहल्ला सलामपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम खेल स्टेडियम है। मगर उक्त स्टेडियम का मैदान काफी छोटा है। इसके अलावा ट्रैक भी काफी छोटा है। वहीं बारिश, सर्दी व गर्मी के लिए इनडोर खेल मैदान भी नहीं है। इसके अलावा मैदान में कटीली घास आदि खड़ी है। जिस कारण खिलाड़ी ठीक प्रकार से अभ्यास नहीं कर पाते हैं।

नारनौल के गांव नीरपुर में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाना है मगर उक्त जमीन नगर परिषद के नाम है। जिसके स्थानांतरण हेतु खेल विभाग द्वारा स्थानीय शहरी निकाय विभाग को फाइल भेजी हुई है। जैसे ही जमीन स्थानांतरण का कार्य होता है। स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -मदन पाल, जिला खेल अधिकारी नारनौल एवं रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें