फोटो नंबर- 22नई अनाज मंडी में सरसों की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
नारनौल। सरसों के बाजार भाव में शुक्रवार को करीब 200 रुपये की कटौती दर्ज की गई। सरसों का बाजार भाव इस समय करीब 6800 रुपये है जबकि गत दो दिन पहले सरसों का बाजार भाव 7 हजार रुपये के आस-पास था।
वहीं, अभी भी 38 प्रतिशत लैब की सरसों का भाव 6320 रुपये बना हुआ है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से 120 रुपये अधिक है। इसके चलते मंडियों में सरसों की आवक बनी हुई है।
शुक्रवार को नारनौल में 33 व अटेली में 95 गेटपास जारी किए गए और नारनौल में 700 व अटेली में 2800 क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं गेंहू की सरकारी खरीद के तहत अटेली में 9 गेटपास जारी किए गए और 232 क्विंटल गेंहू की आवक हुई।
गेंहू की सरकारी खरीद में अब केवल एक सप्ताह शेष है और अब तक केवल अटेली में ही गेंहू की आवक हुई है। अटेली में अब तक करीब 15582 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है और 11559 क्विंटल गेंहू का उठान किया गया है।
तीन दिन तक उठान बंद रहने के बाद बुधवार को उठान प्रक्रिया शुरू की गई थी। गत दो दिनों में करीब 1789 क्विंटल का उठान किया गया है। साथ ही अभी करीब 4023 क्विंटल का उठान होना बाकी है।
वर्जन :
पुरानी मंडी की तुलना में नई अनाज मंडी में पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय और कैंटीन की बेहतर व्यवस्था है। नई मंडी में जगह अधिक होने से वाहनों की पार्किंग और फसल उतारने में भी आसानी रहती है। किसानों से अपील है कि फसल बेचने के लिए नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी आएं।-बाबूलाल यादव, चेयरमैन, मार्केट कमेटी, नारनौल