फोटो नंबर-15अटेली में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते डीसी डॉ विवेक भारती।
- फोटो : बबीना चौकी के भवन में लगा बोर्ड।
अटेली/कनीना। जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के चलते अटेली और कनीना नगर पालिका में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती दिनभर अटेली व कनीना के मतदान केंद्रों के दौरे पर रहे। मतदान का जायजा लेते रहे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी पूरे दिन मतदान केंद्रों के निरीक्षण करती रहीं। सभी जगह पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
डीसी पहले मतदान का जायजा लेने के लिए अटेली के मतदान केंद्रों पर पहुंचे। यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा था। उपायुक्त कनीना पहुंचे। वहां भी उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। जिला की दोनों नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस दौरान कनीना के एसडीएम व आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह तथा नारनौल के एसडीएम व अटेली के आरओ रमित यादव और नगराधीश मंजीत कुमार भी मौजूद थे। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के दिशा निर्देशन पर अटेली तथा कनीना के सभी मतदान केंद्रों पर जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से दिव्यांगजनों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर रेडक्रॉस के वालंटियर व्हीलचेयर के साथ मौजूद रहे।