फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव से निपटने को नगर परिषद ने खरीदी डिसिल्टिंग मशीन

विज्ञापन
फोटो नंबर-13नगर परिषद में डिसिल्टिंग मशीन को रवाना करती  चेयरपर्सन कमलेश सैनी। स्रोत: विभाग - फोटो : टूंडला स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने पर बैठे व लेटे रेलयात्री संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में मानसून के दौरान जलभराव और सीवरेज जाम से निपटने को नगर परिषद ने आधुनिक डिसिल्टिंग मशीन शामिल की है। शनिवार को अध्यक्ष कमलेश सैनी और उप नगर आयुक्त रणबीर सिंह ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। यह मशीन करीब 20 लाख रुपये से खरीदी है।
विज्ञापन

यह मशीन नालियों, सीवर लाइनों और मैनहोल की सफाई को पहले से तेज, सुरक्षित और प्रभावी बनाएगी। कमलेश सैनी ने बताया कि नगर परिषद जलभराव से राहत के लिए लगातार संसाधन बढ़ा रही है। डिसिल्टिंग मशीन के साथ जल्द ही पांच नए पंप सेट भी उपलब्ध होंगे। इससे जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
उप नगर आयुक्त रणबीर सिंह ने बताया कि यह आधुनिक मशीन सीवर लाइनों, मैनहोल और नालियों से गाद, कीचड़, रेत व ठोस कचरा आसानी से निकालेगी। हाइड्रोलिक सिस्टम से संचालित यह मशीन 30 से 50 फीट गहराई तक कचरे की सफाई कर सकती है।
विज्ञापन

इससे सफाई कर्मचारियों को जहरीली गैसों वाले मैनहोल में उतरना नहीं पड़ेगा। उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। नगर परिषद का मानना है कि नई मशीन से जल निकासी अधिक प्रभावी होगी, सीवर जाम कम होगा और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें