फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नप प्रधान ने सीएम से 36 कार्यों के लिए मांगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में विकास कार्यों को गति देने और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करवाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रधान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने शहर में प्रस्तावित 36 बड़ी परियोजनाओं और विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए विशेष बजट उपलब्ध करवाने की मांग रखी।
उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष शहर की बदहाल सड़कों, पार्कों की स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया।
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने मुख्यमंत्री को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया कि शहर के समुचित विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करवाने की आवश्यकता है। इन कार्यों के पूरा होने से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इसके लिए पर्याप्त बजट की उपलब्धता जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए 36 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष बजट देने की मांग की गई। मुलाकात के दौरान शहर की सड़कों की स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कई स्थानों पर सड़कों की बदहाली के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के पार्कों के सुधार, रखरखाव और अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
नगर पालिका प्रधान ने शहर की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतारने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना व आश्वासन दिया कि शहर के विकास के लिए विशेष बजट उपलब्ध करवाने की दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें