महेंद्रगढ़। शहर में वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नारनौल नगर परिषद की टीम बुलाई गई। महेंद्रगढ़ व नारनौल की टीम ने सड़क पर खड़ी रेहड़ी चालकों के 200 से लेकर 500 रुपये तक के चालान किए। साथ ही चेतावनी दी गई कि शुक्रवार को रेहड़ी रोड पर खड़ी मिली तो चालान की बजाय रेहड़ी कब्जे में ली जाएंगी। दुकानदारों ने टीम के आने की भनक लगते ही सामान समेट लिया।
शहर में नपा प्रतिदिन अतिक्रमण अभियान चला रही है। इसमें दुकानदारों पर कार्रवाई कर सामान हटाने का निर्देश दे रही है। वीरवार को चले अभियान में टीम ने बालाजी चौक, शंकर मार्केट, रेलवे रोड, आईटीआई रोड, बालजी चौक, आंबेडकर चौक तक अभियान चलाया।
इसमें दुकानदारों के बॉक्स, मेज, फ्लैक्स आदि जब्त किए व रेहड़ी चालकों के चालान किए गए है। नागरिक अस्पताल के पास रेहड़ी चालकों ने टीम के नौक झोक भी हुई। रेहड़ी चालाकों का कहना था कि नगर पालिका की ओर से आए दिन उनके चालान किए जा रहें है, पूरे दिन की मेहनत की कमाई वह नगर पालिका को दे रहे है।
इस दौरान रेहड़ी चालकों ने पक्षपात करने की बात कही। रेहड़ी संचालकों ने चिंता व्यक्त की है कि बाजार से मुख्य अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया जा रहा है। दुकानदारों ने पक्का अतिक्रमण किया हुआ है। नगर पालिका की ओर से यह कार्रवाई मुख्य मार्गों और सड़कों पर रेहड़ी लगाकर यातायात बाधित करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर की गई। उ
न्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी की भविष्य में पालिका द्वारा चलाए जाने वाले अभियान के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति का सामान रोड पर मिलता है तो उसे पालिका उठवा लेगी जिसकी जिम्मेवारी स्वयं की होगी। इसके अलावा रेहड़ी संचालक अपनी रेहड़ी को दीवार से सटाकर लगाए, अगर रोड पर मिली तो चालान की बजाय, रेहड़ी कब्जे में ली जाएंगी।
- वर्जन:
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों से नियमों का पालन करने और सड़कों पर सामान रखकर यातायात बाधित न करने की अपील की। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका का अभियान लगातार जारी रहेगा।-गौरव सांगवान, नगर पालिका, सचिव
फोटो संख्या:88- नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान में रेहड़ी का हटवाते कर्मचारी-- संवाद