फाेटो संख्या:51- एमओयू हस्तांतरित करते हकेवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व डीएसवीवी के समकुलपति
- फोटो : जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग व देव संस्कृति विश्वविद्यालय (डीएसवीवी) हरिद्वार के मनोविज्ञान विभाग के बीच एमओयू हुआ। यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के बीच मनोविज्ञान के क्षेत्र में शैक्षणिक आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान और संस्थागत सहयोग को प्रोत्साहित करेगा।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक व अनुसंधान सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मनोविज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय में ज्ञान के आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों को व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।
डीएसवीवी के समकुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या ने कहा कि समझौते से मनोविज्ञान अध्ययन व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बल मिलेगा। मौके पर प्रो. पायल कंवर चंदेल व डीएसवीवी मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष विश्वकर्मा मौजूद रहे।